Lunar Eclipse Time in Delhi: शरद पूर्णिमा पर लगेगा वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण, न करें ये काम
देश में आज यानी 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है।14 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले

देश में आज यानी 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है।14 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण हुआ था। आखिरी सूर्य ग्रहण के 14 दिन बाद आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहण लगने वाला है।
पंचांग के मुताबिक, चंद्र ग्रहण 28/29 अक्टूबर को रात 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। कुल मिलाकर यह ग्रहण 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण होगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र रात 11:32 पर होगा। इसका सूतक शाम 04:06 मिनट से शुरू होगा जो ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा।
सूतक काल में न करें ये काम
सूतक काल में स्नान, दान, पुण्य कार्य, हवन तथा भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करें। इस वक्त आप गुरु मंत्र, राहु और चंद्रमा के मंत्रों का जप करें। हालांकि, सूतक काल में गर्भवती स्त्री, बच्चे, वृद्धजन खाना खा सकते हैं। उन्हें दोष नहीं लगेगा। सूतक काल शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते और कुश डाल दें।
जानिए 2023 के आखिरी चंद्र ग्रहण की खास बातें
साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर 2023 को है। देश में इस चंद्र ग्रहण को देख सकेंगे। चंद्र ग्रहण रात 01 बजे से शुरू होकर 02 बजकर 22 मिनट तक होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, अटलांटिक, दक्षिणी प्रशांत महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देख सकते है। देश में ग्रहण दिखेगा जिस वजह से इसका सूतक काल मान्य जाएगा।
चंद्र ग्रहण के चलते भोजन नहीं खाना चाहिए। सिलाई बुनाई का काम भी नहीं करना चाहिए। इस दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। घर में बैठकर आप भगवान के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









