दिल्ली में शख्स ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत
INA मेट्रो स्टेशन पर शनिवार देर शाम एक शख्स ने ट्रेन के सामने कूद लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अजितेज सिंह से हुई है। शख्स

INA मेट्रो स्टेशन पर शनिवार देर शाम एक शख्स ने ट्रेन के सामने कूद लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अजितेज सिंह से हुई है। शख्स के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ। शुरुआती जांच में इस बात का पता चला कि पिता की मृत्यु के बाद से ही वह शख्स अवसाद रोग से ग्रस्त हो गए थे। उनका इलाज भी हो रहा था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया है और मामले की जांच भी चल रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार 7.38 बजे आईएनए मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स के आत्महत्या करने की सुचना प्राप्त हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंची। तब तक सीआईएसएफ के जवान तथा मेट्रो कर्मी घायल युवक को ट्रैक से निकाल कर एम्स ले जा चुके थे। जहां पर युवक को डॉक्टरों ने मृत बता दिया। पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। युवक के पास से फोन, दो मेट्रो कार्ड तथा दवाइयां भी मिली। फोन द्वारा युवक की पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
जांच के चलते इस बात का पता चला कि युवक प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन के सामने कूद लगाई थी। पुलिस ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें साफ रूप में दिख रहा है कि युवक ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही वहां दौड़कर गया तथा ट्रेन के सामने छलांग लगाकर पटरी पर सो गया।
यह भी पढ़ें: Monalisa ने अपने इस बोल्ड रूप से लगा रही लाखों लोगो के दिलों में आग









