दिल्ली में महिला पर डाला नकाबपोश ने ज्वलनशील पदार्थ, केस दर्ज

दिल्ली एनसीआर के पालम विहार थाना क्षेत्र में अंसल प्लाजा के करीब एक नकाबपोश इंसान ने एक +महिला पर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला

दिल्ली एनसीआर के पालम विहार थाना क्षेत्र में अंसल प्लाजा के करीब एक नकाबपोश इंसान ने एक +महिला पर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला के हाथ, पैर और कमर काफी झुलस गयी है। वहां के सभी लोग पहले उसे नागरिक अस्पताल ले गए। जहाँ से उसे सफदरजंग रेफर किया गया है। महिला ने अपने पति पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपित पति की तलाश में लग गई।

पुलिस के अनुसार 35 साल के नरगिस परवीन चार माह से गांव चौमा में अपने चार बच्चों के साथ रह रही हैं। उनका अपने पति से काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इस वजह वह घरेलू सहायिका का कार्य कर अपना जीवन चला रही हैं। बताया है कि शाम साढ़े छह नरगिस एक घर से काम खत्म कर वापस जा रही थीं।

लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया

अंसल प्लाजा के पास एक दम से नकाबपोश किसी ने उस पर तेजाब फेंक दिया और वहां से भाग गया। महिला कुछ समझ पाती कि उसके कपड़े जलने शुरू हुए और एसिड के कारन उसका शरीर में जलने लगा। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए और उसे अस्पताल ले जाया गया।

पति पर ही तेजाब फेंकने का शक

पालम विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने कहा कि महिला ने अपने पति पर ही तेजाब फेंकने का शक जताते हुए शिकायत दी है। महिला का अपने पति से विवाद चला आ रहा है।

यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!