दिल्ली में खेलते वक्त बिजली के पोल से चिपका नाबालिग, हुई मौत

भाटी माइंस में संजय कॉलोनी में करंट लगने से बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसे के समय बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलने

भाटी माइंस में संजय कॉलोनी में करंट लगने से बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसे के समय बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए गया था। अचानक वह बिजली के पोल से चिपक गया। बता दें, यह घटना 4 सितंबर की दोपहर की है। लोगों ने डंडे द्वारा बच्चे को पोल से अलग कर उसको अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बात दिया। बच्चे के घर वाले और वहां के  लोगों का आरोप यह है कि जिस बिजली के पोल से यह हादसा हुआ, उसमें काफी तारों में कवर नहीं कर रही है। इसकी काफी बार सभी ने शिकायत की गई, पर संबंधित प्रशासन ने मामले को गंभीरता से न लिया। घरवालों ने बताया है कि यदि बिजली विभाग ने ऐक्शन लिया होता तो शायद उनका बच्चा जिंदा होता। फिलहाल मैदानगढ़ी थाना पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कब हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे की शिनाख्त अशान से हुई है। वह घरवालों के साथ भाटी माइंस में संजय कॉलोनी में रहता था। अशान के पिता प्रेमचंद कबाड़ का कार्य करते हैं। घर में माता-पिता के साथ पांच भाई बहन हैं। पुलिस को शिकायत में सिकंदर उर्फ पप्पू ने कहा कि वह संजय कॉलोनी के निवासी हैं। वह राज मिस्त्री का कार्य करते हैं। 4 सितंबर की दोपहर को वह खाना खाने के लिए अपने घर आए। दोपहर कम से कम 1:45 पर घर बाहर उन्हें बच्चों के चिल्लाने की आवाज आयी। बाहर आकर देखा कि पड़ोस में रहने वाला अशान बिजली के पोल से चिपका हुआ था। बच्चे को हटाने का प्रयास किया तो करंट का अहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने लकड़ी के डंडे से बच्चे को पोल से अलग किया।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!