दिल्ली में स्कूटी पर बैठने को लेकर नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
देश की राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में स्कूटी पर बैठने को लेकर विवाद में 14 वर्ष के एक किशोर को गोली मार दी है। घायल हालत

देश की राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में स्कूटी पर बैठने को लेकर विवाद में 14 वर्ष के एक किशोर को गोली मार दी है। घायल हालत में पीड़ित सोनू को जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया है। गोली सोनू की जांघ से आरपार हो गई। वारदात के कुछ ही घंटों के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ लिया।
आरोपियों की शिनाख्त नीरज और 16 वर्ष के नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयोग हुई 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी से जांच कर इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह पिस्टल कहां से लाया था।
पुलिस को नीरज के दूसरे बेटे मयंक तथा बेटे के दोस्त शिवम की तलाश है। जांच के वक्त पुलिस को इस बात का पता चला है कि सोनू की स्कूटी पर नीरज का बेटा था। इस बात के लिए मना करने पर आरोपी उससे झगड़ा करने लगा। बाद में वह अपने पिता और भाई तथा बाक़िओं को भी बुला गया। वहां पर पहुंचकर नीरज ने सोनू को गोली मारी।
पुलिस के मुताबिक, सोनू परिवार के साथ गली नंबर-7, देवी नगर, करावल नगर में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा 12 साल का छोटा भाई है। सोनू पास के स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे सोनू एमएनबी मॉर्डन स्कूल, 33 फुटा रोड, शिव विहार, करावल नगर में अपने अंकल की दुकान पर मौजूद था।
दुकान के बाहर सोनू के पिता की स्कूटी खड़ी हुई थी। जिस बीच नीरज का नाबालिग बेटा उस पर बैठ गया। सोनू ने इस बात का विरोध किया तो उसने झगड़ा करना शुरू किया। झगड़े के बाद नाबालिग वहां से भाग गया। कुछ ही देर बाद नाबालिग आरोपी पिता नीरज, भाई मयंक तथा भाई के दोस्त के साथ वहां पहुंचा।
बता दें, वहां पहुंचते ही सोनू ने दोबारा झगड़ा करना शुरू किया। जिस के चलते नीरज ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मार दी। बाद में सभी वहां से भाग गया। और सोनू को अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









