युवक पर नाबालिगों ने चाकू से किए वार, शव को घसीटकर मचाया तांडव

देश की राजधानी दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र में हत्या से रोंगटे खड़े होने वाली वारदात सामने आई है । यहां पर अरमान उर्फ कुरु ने अपने तीन

देश की राजधानी दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र में हत्या से रोंगटे खड़े होने वाली वारदात सामने आई है । यहां पर अरमान उर्फ कुरु ने अपने तीन नाबालिग के साथ गौरव नाम के युवक की 25 से ज्यादा बार चाकू मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी गौरव के शव को कम से कम 60 -70 मीटर तक घसीटा।

आरोपियों की दरिंदगी उस वक्त थमी जब बदरपुर थाने में पुलिसकर्मी नाइट पेट्रोलिंग कर रहे थे। आरोपियों ने भागते हुए बदरपुर थाने में तैनात हवलदार को भी घायल किया। हवलदार नटवर को अस्पताल मे ले जाया गया। हालांकि पुलिस ने पूरी रात मेहनत कर आरोपी अरमान और उनके तीनों नाबालिग को पकड़ लिया है।

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या की यह सनसनीखेज वारदात रात के दो बजे की है। मृतक और आरोपी पहले एक दूसरे को जानते थे। और रात को इन लोगों की किसी बात पर कहासुनी हुई। उसके बाद अरमान और हल उसके तीन नाबालिग साथियों ने मिलकर गौरव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया ।

वहां पर मौजूद लोगों ने कहा कि आरोपियों ने पीड़ित को 25 से 30 बार चाकू मारे हैं। जब गौरव की मृत्यु हुई तो आरोपी उसके शव को इधर-उधर घसीटने लगे। बताया गया कि आरोपियों ने शव को कम से कम 60 से 70 मी घसीटा। जब यह शव को घसीट रहे थे उसी वक्त बदरपुर थाने में तैनात और मोटरसाइकिल पर नाइट पेट्रोलिंग करते समय हवलदार नटवर सिंह मौके पर गए।Accherishtey
यह भी पढ़ें: Monalisa ने अपने इस बोल्ड रूप से लगा रही लाखों लोगो के दिलों में आग 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!