मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू किया भैंस का दूध, कीमत 70 रुपये प्रति लीटर
दूध और दुग्ध के उत्पादों की आपूर्ति करने वाली कंपनी मदर डेयरी ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में भैंस के दूध की बिक्री भी शुरू करने की

दूध और दुग्ध के उत्पादों की आपूर्ति करने वाली कंपनी मदर डेयरी ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में भैंस के दूध की बिक्री भी शुरू करने की एलान किया है।
कीमत 70 रुपये प्रति लीटर
इसके दाम 70 रुपये प्रति लीटर रहेगी। यह दिल्ली-एनसीआर में इसी हफ्ते से बाजार में उपलब्ध होगा। मदर डेयरी कुछ ही समय में उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा महाराष्ट्र में भी भैंस के दूध की बिक्री करनी शुरू करेगी।
कंपनी दिल्ली-एनसीआर के बाजार में रोज 50,000-75,000 लीटर भैंस के दूध की सप्लाई करेगी। मदर डेयरी अभी तो दिल्ली-एनसीआर में रोज 35-36 लाख लीटर तथा पूरे देश में 45-47 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है।

यह भी पढ़ें: Monalisa ने अपने इस बोल्ड रूप से लगा रही लाखों लोगो के दिलों में आग









