दिल्ली में प्याज के लिए की हत्या, आखिरी सांस तक किए सीने पर ताबड़तोड़ वार
दिल्ली में रेला थाना क्षेत्र में सब्जी विक्रेता को प्याज बेचनइ को रोकना भारी पड़ गया। नाबालिगों ने चाकू से गोदकर सब्जी विक्रेता की हत्या की।

दिल्ली में रेला थाना क्षेत्र में सब्जी विक्रेता को प्याज बेचनइ को रोकना भारी पड़ गया। नाबालिगों ने चाकू से गोदकर सब्जी विक्रेता की हत्या की। बचाव करवाने आए युवक के भाई को भी जमकर पीटा, जिसके बाद उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर इस मामले में पांच नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
मृतक की आकाश घरवालों के साथ टिकरी में रहता था। मृतक के घायल भाई की शिनाख्त विकास से हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा घायल विकास ने पुलिस को दिए हुए बयान में कहा कि वह टिकरी खुर्द के पास सब्जी की अपनी दुकान लगाता है।
रात 10 बजे प्याज खरीदने आए थे नाबालिग
पिछले मंगलवार की रात को 10 बजे दो लड़के उनकी दुकान पर प्याज लेने के लिए गए। उसने उन्हें प्याज देने से मना कर दिया, क्योंकि वह घर जा रहा था। मना करने पर झग़डा शुरू हो गया। इस के चलते दौरान दोनों लड़के विकास को गालियां देने लगे। विवाद बढ़ता हुए देख युवक ने अपने भाई आकाश को मदद के लिए बुला लिया, जो साथ में ही एक सब्जी की दुकान चलाता था।
आरोपितों ने दोनों भाइयों को जमकर पीटा
आकाश के आते ही दोनों लड़के मौके से चले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों लड़के तीन अन्य दोस्तों को लेकर आए। आरोपित फिर से बहस करने लगे। आकाश ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। सभी आरोपितों ने दोनों भाइयों की पिटाई की। जाते समय इनमें से एक आरोपित ने आकाश को चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।









