कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्र का मर्डर, कड़े से हमला कर मार डाला
दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की पढाई कर रहे एक युवक की द्वारका इलाके में किसी झगड़े में एक परिचित ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर

दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की पढाई कर रहे एक युवक की द्वारका इलाके में किसी झगड़े में एक परिचित ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने वीरवार को इस बारे में सुचना देते हुए कहा कि किसी लड़की से जुड़े झग़डे में युवक की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी की शिनाख्त 21 वर्ष के गौरव से हुई है और उसे गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा दोपहर में मोहन गार्डन में एक होटल के कमरे में हुई। बताया गया कि पवन नाम के युवक की जान हाथ वाले कड़े से हमला कीई।
आरोपी गौरव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने कहा कि पवन मोहन गार्डन में रहा करता था और वह कर्मचारी चयन आयोग यानी कि SSC की परीक्षा की तैयारी करता था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले के बारे में सुचना देते हुए कहा, ‘वीरवार की शाम को मोहन गार्डन थाने में झगड़े की जानकारी मिली थी। एक महिला से जुड़े झग़डे में पवन की हत्या की गई।’ पुलिस के अनुसार, गौरव ने पवन पर अपने कड़े से बार-बार वार किया जिससे उसकी मृत्यु हुई। अधिकारी ने बताया, ‘हमने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।’









