डस्टबिन में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी फुटेज से सच आया सामने
सेक्टर-107 में एटीएस हेमलेट सोसाइटी में रखे हुए डस्टबिन में एक नवजात का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला है। बता दें, मंगलवार को दोपहर

सेक्टर-107 में एटीएस हेमलेट सोसाइटी में रखे हुए डस्टबिन में एक नवजात का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला है। बता दें, मंगलवार को दोपहर के बाद शव मिलने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की जानकारी पर पुलिस मौके पर गयी। इसमें पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोसाइटी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। आशंका यह जताई गयी कि सोसाइटी के निवासी ने किसी महिला ने डस्टबिन में नवजात बच्ची को फेंका।
डस्टबिन में मिला नवजात का शव
बुधवार दोपहर के बाद सेक्टर-107 में एटीएस हेलमेट सोसाइटी में रखे हुए डस्टबिन पर कुछ पक्षी घूम रहे थे। काफी देर तक पक्षियों को देख वहां के गार्ड ने डस्टबिन में जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा हुआ एक शव पड़ा था। सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी जानकारी उसी वक्त सोसाइटी के पदाधिकारियों और मेंटनेंस टीम को दी।
जिसके बाद पुलिस को इसकी सुचना दी गई। वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका यह जताई जा रही है कि किसी अविवाहित मां ने बच्चे को जन्म देते ही उसको फेंक दिया।
जांच में जुटी पुलिस
एसीपी ने कहा कि डस्टबिन में मिला नवजात एक लड़का है और पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज देख रही है। पुलिस को इस मामले में काफी सुराग भी प्राप्त हुए हैं। पिछले वर्ष कोतवाली फेज तीन क्षेत्र में नाले के किनारे भी नवजात मिला था।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










