Noida News: यमुना में नहाने गए जीजा-साले की डूबने की वजह से हुई मौत
उत्तर प्रदेश के कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र के गांव असगरपुर के दो युवक की यमुना में नहाते वक्त उनकी डूबने की वजह से मौत हो गई। पुलिस

उत्तर प्रदेश के कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र के गांव असगरपुर के दो युवक की यमुना में नहाते वक्त उनकी डूबने की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद दोनों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया की दोनों जीजा-साले है।
बिहार का रहने वाला था शिवम
वैसे तो हरदोई के राजकुमार गांव असगरपुर में अपने घरवालों के साथ रहते थे। साथ ही उनका साला जो की 18 साल का शिवम भी साथ रहता था। दोनों मेहनत-मजदूरी करके अपना घर चलाते थे। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को शाम दोनों यमुना में नहाने के लिए गए थे। घर पर काफी देर तक न लौटने पर स्वजन को चिंता सताई ।
ग्रामीणों ने यमुना किनारे जाकर देखा तो उनके कपड़े और चप्पल पड़ी हुई मिली। ग्रामीणों ने जब जाकर तलाशी कि, पर दोनों का कुछ नहीं पता चला। रात में इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से तलाश शुरू कराई।
दोनों ने पी रखी थी शराब
काफी घंटो के बाद गोताखोरों को दोनों के शव मिले। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह चाहरने बताया कि ग्रामीणों से मिली सुचना के अनुसार दोनों ने शाम के वक्त शराब पी थी। जिसके बाद दोनों नहाने चले गए थे।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










