अब रविवार को भी निपटा सकेंगे बैंक के सभी काम, बैंक खोलने के मिले आदेश
इस रविवार बैंक से जुड़े सभी काम को निपटाने के लिए लोगों को बिलकुल भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। बता दें, इस रविवार को बैंक को सभी

इस रविवार बैंक से जुड़े सभी काम को निपटाने के लिए लोगों को बिलकुल भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। बता दें, इस रविवार को बैंक को सभी ब्रांच खोलने तथा उसमें पब्लिक डीलिंग करने के आदेश दिए गए हैं। RBI ने जारी की हुई गाइडलाइन में फाइनेंशियल ईयर एंड होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी से बचाने के लिए ये आदेश दिए गए हैं।
लीड बैंक मैनेजर के अनुसार, शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी नहीं मिली। हालांकि चंडीगढ़ के सभी बैंकों में गुड फ्राइडे की छुट्टी का एलान हुआ। वहीं, रविवार को हफ्ते की छूटी के बाद भी कोई छुट्टी नहीं मिली है। ताकि लोगों को किसी चीज की परेशानी न झेलनी पड़े। वहीं, 31 मार्च को दोपहर के बाद से बैंक में पब्लिक डीलिंग करनी बंद की जाएगी और 1 अप्रैल से नए वित्त साल की शुरूआत करने से पहले सभी बैंक अपने पुराने साल यानी अप्रैल 2023 से मार्च 2024 की सभी स्टेटमेंट को बंद किया जायेगा, जिसकी वजह से एक अप्रैल को पब्लिक डीलिंग बंद रहेगी।
लीड बैंक मैनेजर के अनुसार, रविवार को लोग अपन पासबुक को अपडेट कराने के साथ ही कॅश का भी लेनदेन, बैंक ट्रांसफर के साथ बाकि के सभी काम भी करा सकेंगे। इससे जुड़े सभी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं।









