अब GRAP लागू रहने के दौरान भी 31 दिसंबर तक चल सकेंगे डीजल जनरेटर

पर्यटन मंत्रालय द्वारा दिल्ली समेत पूरे NCR में 1 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक अब सभी क्षमता श्रेणियों के डीजल जनरेट चलाने की अनुमति दी गयी है।

दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान जारी कर दिया गया है और इसी बीच एक खबर सामने आयी है जहां पर्यटन मंत्रालय द्वारा दिल्ली समेत पूरे NCR में 1 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक अब सभी क्षमता श्रेणियों के डीजल जनरेटर (DG) सेट चलाने की अनुमति अब दे दी गयी है। साथ ही प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के कार्यान्वयन से पहले ही यह अनुमति एक बार फिर से अपवाद के रूप में दी गई है और यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने लिया है।

बता दें की आयोग द्वारा 15 मई से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में Industrial और Commercialक्षेत्रों के लिए DG सेट के इस्तेमाल पर पहले प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके बाद आयोग द्वारा 31 अक्तूबर से भी NCR में DG सेट पर पूरी तरह से कड़ा प्रतिबंध जारी किया था। लेकिन अब इमरजेंसी सेवाओं एवं रेजिडेंशियल सोसाइटियों में अब इसके इस्तेमाल किए जा रहे डीजी सेट के संचालकों को इस अवधि में प्रदूषण नियंत्रण की शर्तों के साथ ही इसे चलाने की अनुमति होगी।

साथ ही वायु गुणवत्ता आयोग द्वारा बताया गया है कि अगले साल 1 जनवरी से रिट्रोफिट और विशेष तौर पर ही वायु प्रदूषण को कम करने वाले DG सेट ही चल सकेंगे और हर साल दिल्ली समेत समूचे NCR को अक्तूबर से दिसंबर तक वायु प्रदूषण की मार झेलनी पड़ती है और उसका एक बड़ा कारण DG सेट भी शामिल हैं।

1 अक्तूबर से लागू होना है GRAP

हालाँकि, दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता (AQI) के स्तर को ही अब और सुधारने के लिए ग्रेप 1 अक्तूबर से पूरे NCR में लागू हो जाएगा। लेकिन अब इसके लिए ही कार्यान्वयन अवधि के दौरान भी DG सेट चलाने की अनुमति दी जा रही है। वही ग्रेप नियमों को कड़ाई से ही उसका पालन कराने पर स्वास्थ्य देखभाल केंद्र, रेलवे, रक्षा प्रतिष्ठानों, दूरसंचार, आईटी डाटा सेंटर, मेट्रो रेल, अस्पताल, नर्सिंग होम, हवाई अड्डे, जैसी आपातकालीन सेवाओं के भी इससे प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!