अब सीधा Paytm से भरें अपना Traffic Challan, जाने पूरा तरीका

पेटीएम जैसी ऐप के जरिए UPI पेमेंट इंटीग्रेशन के साथ ई-चालान भुगतान को अब आसान किया गया है अब इससे पारदर्शिता और सुविधा को बढ़ावा मिलेगा।

हाल ही में एक खबर दिल्ली NCR से सामने आयी है जहां गुरुग्राम में ई-चालान का भुगतान करना अब और भी ज्यादा आसान हो गया है जिसमे अब यहां लोग Paytm जैसी ऐप के जरिए ही अब UPI से चालान के जुर्माने का भुगतान कर सकेंगे। साथ ही गुरुग्राम पुलिस द्वारा अब ये ऐलान किया गया कि ट्रैफिक चालान का जुर्माना अब पेटीएम, यूपीआई या अन्य ऑनलाइन मोड का भी सीधा इस्तेमाल करके किया जा सकता है।

बता दें कि पेटीएम जैसी ऐप के जरिए UPI पेमेंट इंटीग्रेशन के साथ ई-चालान भुगतान को अब आसान किया गया है जिसके चलते अब इससे पारदर्शिता और सुविधा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही डीसीपी वीरेंद्र विज द्वारा बताया गया कि यह कदम गुरुग्राम निवासियों की डिजिटल भुगतान प्राथमिकताओं के अनुरूप ही है।

देखा जाए तो इस साल गुरुग्राम में यातायात नियम उल्लंघन करने वालों द्वारा सामूहिक रूप से 14 लाख से ज्यादा चालानों का निपटान किया है जिनमे से कुल 31 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान हुआ है। ऐसे में डीसीपी विज ने कहा कि ट्रैफिक रेगुलेशन को बढ़ाने के लिए ही अब इस साल की शुरुआत में एक नई पहल भी शुरू की गई थी, जिसमें कि अब लेन चेंज करने वाली की मॉनिटरिंग के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है।

कैसे करें भुगतान?

  • सबसे पहले गुरुग्राम पुलिस ट्रैफिक चालान का भुगतान करने के लिए ाओको पेटीएम ऐप खोलें
  • उसके बाद “रिचार्ज और बिल भुगतान” को सलेक्ट करें।
  • फिर आपको “चालान” का पता लगाने और उसको सलेक्ट करने के लिए नीचे स्क्रॉल करना होगा।
  • इसके बाद मिलने वाले ऑप्शन्स में से “गुरुग्राम पुलिस” को आपको चुनना है।
  • इसके बाद यहां जरूरी जानकारी भरें, जैसे- चालान नंबर, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस का भी नंबर।
  • वही जुर्माने की जानकारी के लिए प्रोसीड सलेक्ट करें।
  • इन सबके बाद अब पेमेंट के लिए “UPI” चुनें और फिर अपने पिन डालें।
  • आखिर में प्रोसेस पूरा करने के लिए भुगतान की भी पुष्टि करें।

हालाँकि, देखा जाए तो लोगों को UPI के जरिए चालान भुगतान करने का ऑप्शन मिलने से गुरुग्राम में चालान निपटान को भी अब बढ़ावा मिलने और लंबित चालानों में कमी आने की उम्मीद साफ़ दिखाई दें सकती है और इसके अलावा, यूपीआई लेनदेन की पारदर्शिता को भी पूरी प्रक्रिया में विश्वास और जवाबदेही को बढ़ावा देती है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!