गुरुग्राम में नमाज़ पर एक बार फिर मचा बवाल, हिंदू समुदाय के लोगों ने किया विरोध

गुरुग्राम में नमाज़ पर जारी बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 03 दिसंबर शुक्रवार को फिर एक बार नमाज़ को लेकर विरोध हुआ था

गुरुग्राम में नमाज़ पर जारी बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 03 दिसंबर शुक्रवार को फिर एक बार नमाज़ को लेकर विरोध हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, जब दोपहर डेढ़ बजे मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज़ पढ़ने पहुंचे तो साथ ही नमाज़ का विरोध करने वाले भी वहां पहुंच गए। हालांकि, पुलिस ने विरोध करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए 20 लोगों को हिरासत में ले लिया।

बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर 37 में मुस्लिम कम्युनिटी के लोगों को ज़िला प्रशासन की ओर से शहर में 20 अलग-अलग जगहों पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति दी हुई है, सेक्टर 37 भी उन्हीं में से एक जगह है।

वहीँ कुछ दिन पहले भी नमाज़ से पहले हिंदू समुदाय के लोगों ने गुरुग्राम के सेक्टर 37 के मैदान में 26/11 हमले में शहीद हुए लोगों के लिए हवन किया था, साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी शुरू कर दिया था।

ग़ौरतलब है कि हिंदू संगठन के लोग यहां लगातार नमाज़ पढ़ने का विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी जब लोग यहां नमाज़ अता करने आए थे, तो हिंदू संगठन के लोगों की तरफ से जय श्री राम के नारे लगना शुरू हो गए थे। बहरहाल, ग्राउंड में स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल भी मौजूद था।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: मालवीय नगर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!