IGIA T1 टर्मिनल की छत गिरने से एक की मौत 8 घायल, कई उड़ानें हुई प्रभावित
देश की राजधानी दिल्ली के IGIA पर आज तड़के 5:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोहे के पिलर से बना हुआ शेड वहां खड़ी कारों पर

देश की राजधानी दिल्ली के IGIA पर आज तड़के 5:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोहे के पिलर से बना हुआ शेड वहां खड़ी कारों पर आ गिरा और लोहे के पिलर में दबने से एक व्यक्ति की उसी वक्त मौत हो गई। जबकि काफी लोग घायल हो गए। भारी बारिश से IGIA एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का फोरकोर्ट ढह गया। जिस हिस्से का उद्घाटन कम से कम 3 महीने पहले हुआ था।
दमकल की चार गाड़ियां मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं
#WATCH | 4 people were injured after a roof collapsed at the Terminal-1 of Delhi airport. Rescue operation underway pic.twitter.com/A0KHLFFTH6
— ANI (@ANI) June 28, 2024
दिल्ली पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। सभी घायलों को वहां के नजदीक अस्पताल में ले जाया गया। कैट्स एंबुलेंस को भी वहां पर बुलाया गया शेड और लोहे के पीलर गिरने से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा टैक्सियों सहित कारों पर गिरा
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह भारी बारिश के बीच टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा टैक्सियों के साथ साथ कारों पर गिरने से काफी लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी भी की जा रही है कि क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई और न हो।









