पुलिस को चकमा दे, ठगे एक लाख रूपए
फरीदाबाद में एक युवक ने पुलिस बनकर पुलिस को चकमा देकर गाड़ी दिलाने पर एक युवक से एक लाख चौबीस हज़ार की ठगी कर ली

फरीदाबाद में एक युवक ने पुलिस बनकर पुलिस को चकमा देकर गाड़ी दिलाने पर एक युवक से एक लाख चौबीस हज़ार की ठगी कर ली।
पुलिस के अधिकारी प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पल्ला पुलिस की श्मशान घाट पर ट्रैफिक ड्यूटी लगती है।शिकायतकर्ता ने इस बात की शिकायत पल्ला पुलिस में दर्ज कराई।
वहां आरोपी गुलशन ने पुलिसकर्मियों के साथ दिल्ली पुलिस से होने की बात कहकर जोड़ा और लोगों को पुलिसकर्मी की वर्दी में फोटो दिखाकर पुलिस होने का विश्वास जताया।
आरोपी ने शिकायतकर्ता को गाड़ी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपए नगद और ऑनलाईन ट्रांजैक्शन के जरिए 49 हजार रुपए लिए तथा होमगार्ड सुभाष से 25 हजार रुपए ऑनलाईन ट्रांजैक्शन के जरिये लिए। यानि पीड़ित से पूरे 1,24,000 हज़ार रूपए ठग लिए।
आरोपी गुलशन को सेहतपुर से गिरफ्तार कर लिया कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़े: बिहार से दिल्ली के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन में लगी आग










