बाढ़ की स्थिति से गीता कॉलोनी में शमशान घाट को बंद करने के आदेश
देश की राजधानी दिल्ली में पानी का लेवल अपने एतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच चूका है। बता दें, गुरुवार सुबह आठ बजे पानी 208.48 मीटर तक

देश की राजधानी दिल्ली में पानी का लेवल अपने एतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच चूका है। बता दें, गुरुवार सुबह आठ बजे पानी 208.48 मीटर तक जा पहुंचा। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ रहे है और इस वजह से दिल्ली में बाढ़ जैसी हालत और ज्यादा गंभीर हो सकती है। लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए प्रशासन ने पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में शमशान घाट को बंद करने का आदेश दिया गया है।
दिल्ली के निचले इलाकों में पानी बढ़ रहा है। अब तक कम से कम 20,000 लोगों को उनके घरों से सही सही सलामत अपने ठिकनों पर पहुंचाया जा चुका है। टेंट में लोगों को रहने की सहूलियत भी उपलब्ध करी गयी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदेश दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर राजधानी के सरकारी स्कूलों को भी स्थाई आवास केंद्रों में तब्दील किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









