ब्लड सैंपल के लिए घर बुलाकर लैब टेक्नीशियन से लूट करने के बाद उतारी पेंट, मामला दर्ज
दिल्ली में ब्लड सैंपल देने के बहाने लैब टेक्नीशियन को घर पर बुलाया और उसे बंधक बनाकर लूट करने का मामला आया है। बता दें, आरोपियों

दिल्ली में ब्लड सैंपल देने के बहाने लैब टेक्नीशियन को घर पर बुलाया और उसे बंधक बनाकर लूट करने का मामला आया है। बता दें, आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद टेक्नीशियन की पेंट उतारकर उसकी एक वीडियो भी बनाई। इस मामले के बारे में उसको धमकी भी दी गयी। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। साइबर थाना ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सोहना के निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि वह एक डायग्नोस्टिक लैब में काम करता हैं। वह घर-घर जाकर ब्लड सभी के सैंपल कलेक्ट करते हैं। 9 जनवरी को उनकी बात राजीव अरोड़ा नाम के एक व्यक्ति से हुई जिसने खुद को बादशाहपुर का बताया। बातचीत के बाद राजीव ने उसे ब्लड सैंपल लेने के लिए अपने घर बुलाया। दी गई लोकेशन पर जब गया तो राजीव उसे अपने साथ अपने कमरे में ले गया जहां पहले से ही 3 लोग थे। यहां जाते ही उन सभी ने उसे काबू किया और उसे डरा-धमका कर उसका फ़ोन लिया।
UPI का पिन पूछकर उसके बैंक खाते से कम से कम एक लाख 87 हजार रुपए ट्रांसफर किये लिए। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी पेंट उतार दी और उसका एक वीडियो बनाया। ओट धमकी दे वहां से भगा दिया। डर के मारे उसने पहले तो यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन अब उसने हिम्मत दिखा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन










