दिल्ली के रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाते ही लोगो को हुई खून की उल्टियां

अगर आप भी रेस्टोरेंट में खाना खाने का शौक रखते है और खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर भी खाते हो तो आप सतर्क हो जाओ। ऐसा न हो

अगर आप भी रेस्टोरेंट में खाना खाने का शौक रखते है और खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर भी खाते हो तो आप सतर्क हो जाओ। ऐसा न हो कि आप भी माउथ फ्रेशनर खाएं और उसके बाद आपको खून की उल्टी हो। ऐसा ही एक मामला खेड़कीदौला थाना पुलिस ने दर्ज किया है। यहां एक नामी रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाते ही पांच लोग खून की उल्टियां करने लगे। पांचों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को दी गयी शिकायत में अंकित कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी नेहा सभरवाल के साथ मानिक गोइनका और उनकी पत्नी प्रितिका रुस्तगी और दीपक अरोडा तथा उनकी पत्नी हिमानी 2 मार्च की रात को साढ़े 9 बजे सफायर 90 लॉ फोरस्ता रेस्टोरेंट सेक्टर-90 में खाना खाने गए थे। खाना खत्म होने के बाद उन्होंने रेस्टोरेंट के वेटर ने माउथ फ्रेशनर दिया। साथ ही बताया की एक साल की बेटी को गोद लिया हुआ था जिसके कारन उन्होंने माउथ फ्रेशनर नहीं खाना जबकि बाकी ने खा लिया।

आरोप है कि माउथ फ्रेशनर खाने के बाद सभी के मुंह में जलन तथा मुंह से खून आने के साथ उन्हें खून की उल्टी भी होने लगी। इस पर उन्होंने वेटर से पूछा तो वेटर ने उन्हें माउथ फ्रेशनर का पैकेट दिखाया जिसे उन्होंने कब्जे में लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही अपने सभी साथियों को अस्पताल में दाखिल किया। आरोप है कि इस के चलते उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से मदद ली, पर किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। इलाज के चलते डॉक्टर ने कहा कि उन्हें एसिड दिया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!