पुलिस की दबंगई: टोल शुल्क मांगने पर गुस्साए दरोगा, कर्मचारियों से मारपीट

देश की राजधानी दिल्ली के दादरी क्षेत्र के जीटी रोड में लुहारली टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश पुलिस का एक दरोगा टोल प्लाजा का बूम जबरदस्ती

देश की राजधानी दिल्ली के दादरी क्षेत्र के जीटी रोड में लुहारली टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश पुलिस का एक दरोगा टोल प्लाजा का बूम जबरदस्ती हटाकर गाड़ी निकालनी और मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

पुलिस ने कहा कि गुरुवार को सुबह के समय कार में बैठे दरोगा दादरी की और से सिकंदराबाद की तरफ से जा रहे थे। जब वह कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड में लुहारली टोल प्लाजा पर पहुंचे तो बूथ कर्मचारियों ने टोल शुल्क की मांग की। जिस पर दरोगा को काफी गुस्सा आया बबूला होकर गाड़ी से उतरा और जबरन टोल बूम को हटा दिया। टोल पर तैनात कर्मचारियों ने जब जबरदस्ती बूम हटाने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। और गाड़ी निकाल कर बाकि गाड़ियों को भी टोल फ्री कर दिया। जिसका टोल कर्मचारियों और मैनेजर में विरोध किया।

उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा द्वारा टोल मैनेजर व कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की कर अभद्रता की गई। और जमकर गाली गलौज की। यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तथा दरोगा सबक सिखाने की धमकी देकर कार में सवार होकर निकल गया। इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में लगी है। एसीपी अमित प्रताप सिंह का कहना है कि टोल प्लाजा पर अभद्रता करने वाले दरोगा का नाम प्रवीण कुमार नेबताया गया जा रहा है। दरोगा कहां पर तैनात है। टोल प्लाजा पर अभद्रता करने के मामले को लेकर मामले की कार्रवाई हो रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!