दिल्ली के सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों को 10 जुलाई तक मिला पूरा करने का ये टास्क

देश की राजधानी दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का बैंक खाता खुलने वाला है। शिक्षा

देश की राजधानी दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का बैंक खाता खुलने वाला है। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में हर प्रधानाचार्यों को आदेश दिया कि ऐसे सभी विद्यार्थी जिनका अभी बैंक खाता नहीं खुला है, उन सभी का 10 जुलाई तक बैंक खाता खुलवाया जाए। इसमें वो सभी विद्यार्थी मौजूद होंगे जो अभी दाखिला ले रहे हैं या स्कूल में लेने वाले हैं।

निदेशालय के अधिकारी ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए मई 2024 तक मिली सुचना के आधार पर सरकारी स्कूलों के 89,499 विद्यार्थियों तथा सरकारी सहायता में स्कूलों के 18,157 विद्यार्थियों के पास कोई बैंक खाता नहीं खुला हुआ है। ऐसे में आईपीपीबी शिविर आयोजित कर सभी विद्यार्थियों के खाते खोलेगा।

लापरवाही बरतने पर कार्रवाई भी होगी
निदेशालय ने प्रधानाचार्यों से बताया कि विद्यार्थियों का बैंक खाता खुलवाने सहित उनका सही बैंक डिटेल्स शिक्षा निदेशालय के छात्र मॉड्यूल में ऑनलाइन अपडेट होना चाहिए। निदेशालय ने स्पष्ट किया कि मामले में लापरवाही बरतने पर अधिकारी और प्रधानाचार्य पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि बैंक खाते न खुलने से निदेशालय विद्यार्थियों को पुस्तकों और किताबों के लिए पैसा नहीं भेज पा रहा था।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!