Faridabad में प्रॉपर्टी डीलर को कुल्हाड़ी से काटा, दिनदहाड़े मर्डर से इलाके में फैली सनसनी
रविवार शाम को थाना भूपानी क्षेत्र में नचौली गांव के नजदीक एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस इसे मामले को रंजिश

रविवार शाम को थाना भूपानी क्षेत्र में नचौली गांव के नजदीक एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस इसे मामले को रंजिश का नाम दे रही है। थाना पुलिस तथा क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी।
प्राप्त सुचना के मुताबिक, नचौली गांव में अपने घरवालों के साथ रहने वाले राम सेवक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। रविवार शाम को तिलौरी खादर गांव की तरफ नाले पार किसी को वह प्लॉट दिखाने जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेरा और लात-घूसे, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला करन शुरू किया। कुल्हाड़ी के वार से राम सेवक काफी घायल हो गए। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित किया गया।










