Ram Mandir: नोएडा से चलेंगी सीधे अयोध्या के लिए बसें, भेजा गया प्रस्ताव
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला के दर्शन करने के लिए लाखों में भक्त जाएंगे। जिसको लेकर परिवहन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला के दर्शन करने के लिए लाखों में भक्त जाएंगे। जिसको लेकर परिवहन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू की है। नोएडा डिपो से लेकर अयोध्य रूट पर पहली बार बसों का प्रचालन होगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि बसों के संचालन को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। 22 जनवरी के बाद इस रूट पर बस की सेवा शुरू होगी। शुरू में एक और दो बस चलेगी। जिसके बाद यात्रियों की संख्या को देखते हुए जरूरत के मुताबीक संख्या बढ़ेगी।
नोएडा डिपो से इस वर्ष की पहली छमाई के बाद बसों का संचालन प्रभावित होगा है। डिपो की 22 बसें जून के बाद सड़क से गायब होंगी। इनको 15 साल पूरे होगे। अभी नए बसों के मिलने को लेकर कोई साफ़ योजना नहीं बनाई गयी है। ऐसे में कुछ रूट पर बसों का संचालन पर रोक होगी।
हल ही में नोेएडा डिपो से 180 बसों का कार्य हो रहा है। डिपो को हाल में ही 36 नई बसें मिली थी, पर एक बार फिर बसों की संख्या में कमी आ जाएगी। डिपो के अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए तैयारी शुरू की गई है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।
नोएडा डिपो में शुरू हुई रामधुन
सेक्टर-35 नोएडा डिपो में रामधुन का बजनी शुरू हो गया है। डिपो से यात्रियों को जानकारी वाले सिस्टम से नियमित रामधुन बनाई जा रही है। साथ ही डिपो में लाउडस्पीकर भी लगाए हैं। 
यह भी पढ़ें: Monalisa ने अपने इस बोल्ड रूप से लगा रही लाखों लोगो के दिलों में आग









