गुरुग्राम में एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर दी रविता ने जान, पति ने बताया राज
गुरुग्राम में पटौदी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने सोमवार की सुबह रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। महिला पिछले कुछ

गुरुग्राम में पटौदी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने सोमवार की सुबह रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। महिला पिछले कुछ वक्त से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और नागरिक अस्पताल से दवाई भी चल रही थी। जीआरपी थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंपा ।
सुबह 5.45 बजे आती है रानीखेत एक्सप्रेस
मृतका की शिनाख्त बिहार के वैशाली की रहने वाली रविता सिन्हा से हुई है। वह पति और 3 बच्चों के साथ ढानावास में किराए पर रहती थी। महिला एक ब्यूटी पार्लर में कार्य करती थी, जबकि उसका पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। रविता सिन्हा ने सोमवार की सुबह लगभग 5.45 बजे रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूदकर अपनी जान दी।
नागरिक अस्पताल से चल रहा था इलाजे
महिला द्वारा आत्महत्या करने के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने की पुलिस वहां पर गयी और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि नागरिक अस्पताल से उसकी पत्नी रविता सिन्हा की दवाई चल रही थी।
मानसिक रूप से थी परेशान
जांच अधिकारी राजेश ने कहा कि महिला की मौत के बारे में घरवालों से पूछताछ की गई है। महिला रविता सिन्हा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। इसी वजह से महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की है।









