देश की रेवाड़ी शहर के कौनसीवास रोड में एक कबाड़ का काम करने वालों की झुग्गियों में आज तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी पर घटनास्थल पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मोके पर पहुंची। मौके पर आग बुझाने की कोशिश चल रही है। झुग्गियों में रहने वालों को निकाला बाहर आग लगने से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग तो झुग्गियों में रह रहे थे, और वो वहां कबाड़ का कार्य करते हैं। उन्हें जल्दी में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार, यहां कम से कम 20 से 30 लोग झोपड़ियों में रहते हैं। आग लगने से झुग्गियां तथा वहां रखा हुआ सामान जलकर खत्म हो गया है। आग जिस कारन लगी अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है। अभी तक कोई जनहानि की खबर नहीं है। यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय में 321 असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई