रोहिणी कोर्ट बॉम्ब ब्लास्ट मामले में DRDO वैज्ञानिक आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश

रोहिणी कोर्ट बोम्ब ब्लास्ट के आरोप में गिरफ्तार किए गए DRDO के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड करने की कोशिश की

रोहिणी कोर्ट बॉम्ब ब्लास्ट के आरोप में गिरफ्तार किए गए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने पुलिस कस्टडी में हैंड वॉश पीकर कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की।

वहीँ पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक, आरोपी शख्स भारत भूषण कटारिया का इलाज एम्स हॉस्पिटल में चल रहा है। फ़िलहाल उनकी हालत अभी स्थिर है।

बता दें कि DRDO के वैज्ञानिक को रोहिणी कोर्ट के अंदर एक टिफिन बॉक्स में 9 दिसंबर गुरुवार को इम्प्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस (IED) लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

वहीँ आरोपी वैज्ञानिक से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को पूछताछ की थी, जिसके बाद आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी के साथ आरोपी भारत भूषण तब से पुलिस कस्टडी में था और उससे मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने शनिवार रात को एक वॉशरूम के अंदर लिक्विड हैंड वाश पी लिया और उसके बाद वह बेहोश पड़ा मिला।

ग़ौरतलब है कि उसने पूछे जाने पर केवल उलटी और पेट दर्द की शिकायत की। इसके अलावा एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उन्हें बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल में ले जाया गया था और फिर वहां से उन्हें एम्स भेज दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक, “जब पुलिसकर्मी अस्पताल में पता करने गए तो उन्होंने कहा कि उन्‍होंने कुछ भी नहीं खाया है, लेकिन हमने डॉक्टरों से बात की। उन्होंने कहा कि हैंड वॉश का सेवन किया गया है”।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: एनकाउंटर के बाद मोस्ट वांटेड क्रिमिनल समेत 2 बदमाश गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!