हादसे में स्कूटी सवार की मृत्यु, दो बेटियों के सिर से हटा पिता का साया
जिले के लालकुआं पर वीरवार देर रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मृत्यु हो गई। लालकुआं पुलिस चौकी के करीब रात 11 बजे तेज

जिले के लालकुआं पर वीरवार देर रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मृत्यु हो गई। लालकुआं पुलिस चौकी के करीब रात 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने नोएडा से छपरौला अपने घर जा रहे स्कूटी सवार 32 साल के तिलक सिंह को टक्कर मारी।
हादसे में तिलक गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें तत्काल में एमएमजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया।
आरोपी चालक हिरासत में
मृतक के भाई शीलू राघव ने बताया है कि उनकी नोएडा की कंपनियों में कैब चलती है। तिलक उनके साथ कार्य करता था। तिलक की दो बेटियां हैं, एक तीन वर्ष की और एक साल की। पुलिस का कहना है कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










