जल्द दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती दिखेगी इतनी प्रीमियम बसें, खाका हुआ तैयार
एक अच्छी खरब सामने आयी है जहां दिल्ली - NCR के लिए प्रस्तावित दिल्ली परिवहन विभाग की इंटरसिटी प्रीमियम बस सेवा चलाने का खाका तैयार हो चूका है

दिल्ली में लोगों के लिए बहुत सी सुविधाएं लायी जा रही है और ऐसे में अब एक अच्छी खरब सामने आयी है जहां दिल्ली – NCR के लिए प्रस्तावित दिल्ली परिवहन विभाग की इंटरसिटी प्रीमियम बस सेवा चलाने का खाका तैयार हो चूका है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 15 दिन में सरकार इस पर अंतिम फैसला ले लेगी। जानिए पूरी खबर
बता दें कि इस सुविधा के शुरू होते ही अब दिल्ली व एनसीआर के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलना शुरू हो जाएगी जैसे पहले चरण में अलग-अलग रूट पर 150 बसें चलेंगी और ऐसे ही धीरे-धीरे बेड़े का विस्तार किया जाएगा और एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सारी योजना तैयार कर ली गई है।
वही इससे पहले पिछले महीने DTC बोर्ड द्वारा योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी और इसमें एनसीआर के 200 किलोमीटर के दायरे में इंटरसिटी प्रीमियम बसें चलाने का प्रस्ताव है। इसके बारे में परिवहन विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बस चलाने के लिए एजेंसियों से मिले आवेदन पर विचार किया जा रहा है जिसमे प्रीमियम बसों के लिए तय मानकों को पूरा करने वाली एजेंसियों को सेवा शुरू करने का मौका दिया जाएगा।
एप से होगी टिकटों की बुकिंग
ऐसे में सुबह के वक्त एक ही दफ्तर, शिक्षण संस्थान तक आने जाने वालों की सुविधा के लिए दिल्ली में प्रीमियम बसें शुरू की जाने वाली है और इसके लिए निजी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के साथ विचार विमर्श के बाद परिवहन विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है और जल्द ही प्रीमियम बसों के लिए नीति को कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद LG को स्वीकृति के लिए भेज दी जाएगी।
कम समय और किराया में होगा सफर
हालाँकि, लंबी दूरी के यात्रियों के लिए इस सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से सभी बसें GPS, सीसीटीवी, पैनिक बटन सहित दूसरी सुविधाओं से भरपूर मिलेगी और इन बसों के लिए डीटीसी की कई डिपो में चार्जिंग की सुविधा मुहैया भी की जा चुकी है। वही प्रीमियम बस में सामान्य बसों से अलग देखने को मिलेगी इसलिए न्यूनतम टिकट से किराया थाेड़ा अधिक होने ही संभावना हो सकती है।
ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate










