तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार को मारी भीषण टक्कर, मौत
कोतवाली थाना में कस्बा चौकी के पास लोनी गाजियाबाद मार्ग पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड बाइक पर बैठे युवक को

कोतवाली थाना में कस्बा चौकी के पास लोनी गाजियाबाद मार्ग पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड बाइक पर बैठे युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
तेज टक्कर लगने से मोपेड पर बैठे युवक की उसी वक्त मौके पर ही मृत्यु हो गई। राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर गई, जिसके बाद पुलिस ने चालक को अपनी हिरासत मे लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
दिल्ली बाबरपुर के रहने वाले हरबीर सिंह की लोनी थाना क्षेत्र बंथला फ्लाईओवर के पास किराना की एक दुकान थी। मंगलवार की सुबह मोपेड पर बंथला फ्लाईओवर में अपनी दुकान से आ रहे थे।
ड्राइवर हिरासत में
जब वह कस्बा चौकी के पास गए तो तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ही वहां पर पहुंची।
ट्रक को कब्जे मे लेकर मृतक के घरवालों को मामले की जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने कहा की ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।









