दिल्ली में स्पाइसजेट के विमान में लगी आग, इंजन के रखरखाव के दौरान हुई घटना
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित हवाई अड्डे पर मंगलवार यानि कल रात को स्पाइसजेट के एक विमान में भीषण आग लग गई। बताया गया

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित हवाई अड्डे पर मंगलवार यानि कल रात को स्पाइसजेट के एक विमान में भीषण आग लग गई। बताया गया कि इंजन के मेंटेनेंस के चलते यह हादसा हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का कोई नुकं और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आयी है।
स्पाइसजेट की तरफ से जारी बयान में यह कहा गया है कि 25 जुलाई को देखरेख के चलते स्पाइसजेट के क्यू-400 विमान में इंजन ग्राउंड रन करते वक्त आग की चेतावनी मिली थी। जिसके बाद विमान में लगी आग को आग यंत्र की मदद से आग को बुझाया गया। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। विमान और मेंटेनेंस कर्मीस सभी सुरक्षित हैं। वहीं पुलिस के अनुसार, आग विमान के मरम्मताधीन एसी में लगी थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









