ATM से चुराए 20 लाख और लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में पुराने थाने के नजदीक SBI एटीएम से बदमाशों ने पहले की चोरी और उसके बाद उसमें

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में पुराने थाने के नजदीक SBI एटीएम से बदमाशों ने पहले की चोरी और उसके बाद उसमें आग लगाकर वहां से भाग गए। यह मामला शुक्रवार सुबह 6 बजे का है। एटीएम के पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में हादसा रिकॉर्ड हुआ है।

सीसीटीवी में साफ़ दिख रहा है कि कार सवार दो बदमाशों ने कैसे एटीएम से पैसे निकाले और डिग्गी में रखी। जिसके बाद ATM बूथ में आग लगाई। खेड़कीदौला थाना पुलिस जानकारी प्राप्त होने के बाद मौके पर गयी।

SHO ने बताया कि मामले जांच चल रही है। बताया गया कि एटीएम से कम से कम 20 लाख रुपये निकले है। कार में दिल्ली की नंबर प्लेट भी लगी हुई थी और घटना के बाद में कार सवार दिल्ली की और फरार हो गए।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!