दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 10 सेकेंड तक कांपी धरती

दिल्ली-एनसीआर में वीरवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुआ। भूकंप का एहसास होते ही सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल

दिल्ली-एनसीआर में वीरवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुआ। भूकंप का एहसास होते ही सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की रात से तेज बारिश, जाम और जलभराव झेल रहे लोग वीरवार की सुबह भूकंप के तेज झटकों से सहम गए। लोग डरकर घर से बाहर आ गए। भूकंप के यह झटके दिल्ली के नजदीक के इलाकों में भी महसूस हुए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का अधिकेंद्र हरियाणा में झज्जर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी और इसकी जमीन से 10 किमी नीचे थी। भूकंप का वक्त सुबह 9 बजकर 4 मिनट 50 सेकेंड रहा। भूकंप के झटके दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और यूपी के क्षेत्रों में भी तीव्रता से महसूस किए गए।

अचानक हिलने लगी धरती
सुबह कम से कम 9 बजे जब ज्यादातर लोग ऑफिस जाने की तैयारी में जुटे थे। तभी अचानक धरती हिलनी शुरू हुई । शुरुआती जानकारी में अभी कहीं से किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है। दिल्ली-एनसीआर की ऊंची इमारतों में लोग बेहद भयभीत हो गए। सोशल मीडिया पर लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!