बाइक की टक्कर लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल, दिल्ली एम्स में भर्ती

दिल्ली एनसीआर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अपना घर सोसाइटी सोहना रोड में रहने वाले एक व्यक्ति संजय कुमार

दिल्ली एनसीआर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अपना घर सोसाइटी सोहना रोड में रहने वाले एक व्यक्ति संजय कुमार ने बताया कि उसका बेटा नमन भारद्वाज रावल IETC से बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है। उनका बेटा सोहना रोड आलमपुर परीक्षा देने के लिए 7 दिसंबर को गया था।

बता दें, दोपहर 2:00 बजे उसका एग्जाम था। जिस के लिए वह अपने बेटे के साथ कॉलेज के सामने खड़े हुए थे। और वहां एक बाइक ने उनके बेटे के साथ एक और छात्र को टक्कर मार दी। बेटा घायल हो गया। उसे अस्पताल में ले जाया गया। वहां जाकर डॉक्टर ने बताया कि उनके सिर पर गहरी चोट लगी है।

अब बेटा दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है और हालत गंभीर है। थाना धौज पुलिस ने मामले पर मुकदमा भी दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने बताया की बाइक सवार के कारन से उसके बेटे की जिंदगी खराब हो गई और वह अब वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!