टैक्सी ड्राइवर ने 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी निकला चाचा का दोस्त
गुरुग्राम के बहरामपुर से एक बेहद ही शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है। 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

गुरुग्राम के बहरामपुर से एक बेहद ही शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है। 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
लड़की के चाचा के दोस्त ने उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले को लेकर लड़की के माता-पिता ने पुलिस को इस मामले की जांच दी।
बता दें कि डीएलएफ फेज 3 थाना क्षेत्र के बहरामपुर में 13 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 28 जनवरी की रात को माता-पिता बच्ची को उसके चाचा के घर छोड़कर अपने काम पर चले गए।
इतने में चाचा का एक दोस्त आया तथा बच्ची को अपने साथ लेकर गए। रात में दुष्कर्म करने के बाद सुबह उसको वहां पर वापस छोड़ गया।
थाने में दर्ज कराया गया मामला
वहीं, जब लड़की ने अपने माता-पिता को इस बारे में कहाँ तो उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया। बहरामपुर की रहने वाली महिला ने थाने में दी शिकायत में कहाँ कि वह और उसका पति दोनों एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। 28 जनवरी को वहन नाइट ड्यूटी थी।
टैक्सी ड्राइवर ने घटना को दिया अंजाम
उसने आगे बताया कि उसके पति का भाई पड़ोस में रहता है। रात को ड्यूटी पर जाते समय उसने अपनी बेटी को चाचा के घर छोड़ दिया। रात करीब 10 बजे चाचा का दोस्त टैक्सी ड्राइवर वहां आया।
चाचा को सोता देख वह बच्ची को कार में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। रात में उसने अपने दोस्त के घर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। सुबह छह बजे वह बच्ची को चाचा के घर छोड़कर भाग गया।
बता दें कि जब माता पिता ड्यूटी से वापस आए तो किशोरी ने इसकी सुचना दी। परिवार ने बताया कि 28 साल आरोपित उनके घर आना जाना करता था। किशोरी ने यह भी बताया कि आरोपित ने पहले भी उससे छेड़छाड़ की थी।









