दोस्त से मिलने गई युवती का 6 दिन बाद शव यमुना से बरामद, जाँच में जुटी पुलिस
छह दिन से गायब त्रिपुरा की निवासी छात्रा लाश रविवार को यमुना नदी से बरामद हो गई। मृतका की शिनाख्त स्नेहा देबनाथ से हुई। पुलिस ने

छह दिन से गायब त्रिपुरा की निवासी छात्रा लाश रविवार को यमुना नदी से बरामद हो गई। मृतका की शिनाख्त स्नेहा देबनाथ से हुई। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्नेहा ने सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के गायब होने के बाद से बार बार पुलिस उसकी मामले की जांच कर रही थी। रविवार को त्रिपुरा के सीएम ने सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की थी। स्नेहा का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके घरवालों को पुरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस स्नेहा के दोस्तों से पूछताछ कर पड़ताल में जुटी है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 7 जुलाई को स्नेहा देबनाथ के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी महरौली थाने में दर्ज की। स्नेहा डीयू के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज की छात्रा थी। 7 जुलाई को उसने आखिरी बार अपने घरवालों से संपर्क किया। जिसके बाद वह दोस्त से मिलने की बात की थी।
इसके बाद उसका फोन बंद था। घरवालों ने पुलिस को एक नोट दिया। इस नोट में स्नेहा ने सिग्नेचर ब्रिज से छलांग लगाने की बात लिखी थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद उसी वक्त पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि स्नेहा पर्यावरण कॉम्प्लेक्स से कैब लेकर सिग्नेचर ब्रिज पहुंची थी।
पुलिस ने कैब चालक की तलाश की। उसका पता लगाकर पूछताछ में उसने कहा कि उसने उसे सिग्नेचर ब्रिज पर छोड़ा था। उसके मोबाइल की लोकेशन भी वहीं की मिली। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने युवती को पुल के पास खड़ा देखा। बाद में वह गायब हो गई। सुचना जुटाने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किया।
पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के साथ मिलकर यमुना में काफी बार सर्च अभियान चलाया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। स्नेहा की दोस्त ने कहा कि पिछले माहसे वह डिप्रेशन में थी। घर से निकलने से पहले उसने व्हाट्सएप और ईमेल पर एक मैसेज किया था। कई दिनों की तलाश के बाद रविवार को आखिर पुलिस ने स्नेहा का शव बरामद कर लिया।









