शव को दफनाया, पुलिस ने 6 दिन बाद कब्र से निकली डेडबॉडी; और हुआ कुछ यूं

गुरुग्राम में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या की और उसका शव मोहम्मदपुर

गुरुग्राम में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या की और उसका शव मोहम्मदपुर झाड़सा के करीब जमीन में दफना दिया।

घरवालों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट उद्योग विहार थाने में दर्ज की थी। जांच के चलते थाना पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ लिया। उनसे जांच के बाद निशानदेही पर शनिवार सुबह शव को कब्र से बाहर निकल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

युवक की शिनाख्त उद्योग विहार थाना क्षेत्र के मौलाहेड़ा गांव के निवासी विक्रम से हुई है। बताया कि विक्रम 6 दिन पहले काम करने के लिए घर से निकले थे जिसके बाद वह लापता हो गए थे।

यह मूल रूप से बिहार के नवादा का रहने वाला था। यहां पर किराए से रहकर उद्योग विहार में एक गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में कार्य करता था। इनकी बिल्डिंग में ही किराए से रहने वाले एक युवक को पकड़ा गया है। पैसे के लेनदेन के मामले में हत्या की जानकारी मिली है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!