हिंडन एयरपोर्ट से भरी गोवा के लिए पहली फ्लाइट ने उड़ान, 2 घंटे 35 मिनट का सफर

दिल्ली एनसीरार के हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट के अनुसार, गोवा की आज पहली फ्लाइट

दिल्ली एनसीरार के हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट के अनुसार, गोवा की आज पहली फ्लाइट सुबह 10:40 बजे से अपनी उड़ान भर गयी है, जो 1:15 , दो घंटे 35 मिनट में गोवा में जाकर लैंड हुई।

वहीं, इस बात का यह भी दावा किया जा रहा है कि गोवा के साथ-साथ बेंगलुरू और कोलकाता के लिए भी उड़ान शुरू की जाएंगी। वहीं, शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की टीम तथा एयरपोर्ट के काफी अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था देखीं, जो कमियां रह गयी उन्हें अब पूरा कराया गया।

तीनों शहरों के लिए करीब 150 सीट बुक किए जाने का दावा
माना गया है की शनिवार सुबह नौ बजे उद्घाटन के लिए सभी वहां पर पहुंचे। गोवा की फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर वहां से उसे रवाना किया गया। हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की बड़ी फ्लाइट बेंगलुरू, गोवा और कोलकाता के लिए पहली बार उड़ान भरने जा रही हैं।

अभी तक यहां से छोटे विमान ही उड़ान भरा करते थे। साथ ही यह भी कहा कि पहली फ्लाइट गोवा के लिए रवाना होगी। हालांकि मुख्य अतिथि कौन होगा, इसका फाइनल नहीं हुआ है। दावा यह किया जा रहा है कि तीनों शहरों के लिए एक साथ 150 सीट बुक हो चुकी हैं।

उड़ान के लिए यात्रियों व सुरक्षा से जुड़ीं सभी तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। गोवा की पहली फ्लाइट में सांसद अतुल गर्ग, विधायक व अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता व कई व्यापारी नेता भी सफर करेंगे।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!