भारत में बन रहा है पहला अर्बन एक्सप्रेसवे, द्वारका से गुरुग्राम जाने में लगेगा इतना समय

नया दिल्ली -गुरुग्राम एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है जो द्वारका से गुरुग्राम कनेक्ट होगा, इसका निर्माण कार्य 2023 में चालू हो जायेगा

दिल्ली में लोगों की सुविधा के लिए बहुत से निर्माण कार्य चल रहे है जिसको देखते हुए अब द्वारका एक्सप्रेसवे बनवाया जा रहा है जो सीधा गुरुग्राम से कनेक्ट करेगा जिसका कार्य जल्द शुरू हो जायेगा।

बता दें कि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा देने के लिए नया एक्सप्रेसवे दिल्ली – गुरुग्राम एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है जो सीधा द्वारका से गुरुग्राम कनेक्ट होगा और इसका निर्माण कार्य 2023 में चालू हो जायेगा। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है जिसमे उन्होंने बताया है कि द्वारका एक्सप्रेसवे जिसको हरियाणा हिस्से में नर्दन पेरिफेरल की रूप में जाना जाता है, उसको भारत में पहले एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसकी लागत 9,000 करोड़ रुपए है।

इस निर्माण में 16लेन एक्सेस नियंत्रित राजमार्ग है जिसमें दोनों तरफ न्यूनतम 3लेन सर्विस रोड बनाई जा रहे हैं और द्वारका – गुरुग्राम से जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे के निर्माण पर करीब 2 लाख मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया जाएगा, जो एफिल टॉवर में इस्तेमाल होने वाले स्टील का 30 गुना है और 20 लाख घन मीटर कंक्रीट की खपत होगी,जो बुर्ज खलीफा में इस्तेमाल किए गए कंक्रीट से 6 गुना से अधिक होगी।

एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 29 KM

इस एक्सप्रेसवे को 29 KM की लंबाई में बनाया जायेगा जिसमे से 19 किमी हरियाणा में आता है, जबकि शेष 10 किमी लंबाई दिल्ली में है। जिसमे NH 8 दिल्ली – गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शिवमूर्ति से शुरू होता है और द्वारका सेक्टर 21, गुरुग्राम सीमा और बसई के माध्यम से खेरकी दौला टोल प्लाजा के पास समाप्त होता है।

Madhavgarh Farms
ये भी पढ़े: दिल्ली में शुरू हुआ नया अंडर ब्रिज, 5 इलाको में जाने के लिए 4 लेन होगी सड़क

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!