युवक को क्लब ले जाकर की ऐसी हरकत, जान बचाकर ऐसे भागा लड़का
डेटिंग एप द्वारा दोस्ती कर युवक को क्लब में लेकर वसूली करने का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब संचालक के साथ मिलीभगत
डेटिंग एप द्वारा दोस्ती कर युवक को क्लब में लेकर वसूली करने का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब संचालक के साथ मिलीभगत कर युवती गिरोह बनाकर धोखाधड़ी कर रही है। मुरादाबाद के रहने वाले एक युवक से क्लब संचालक ने मारपीट कर 15000 रुपये ले लिए। किसी प्रकार के युवक वहां से जान बचाकर भागा तथा कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
युवक राजनगर एक्सटेंशन का निवासी है। युवक ने बताया कि युवती से बातचीत कर उसे राजनगर में बुलाया गया। जहां से युवती उसे एक हार्ट बीट नाम के क्लब के अंदर ले गई। जहाँ उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं किया जिसके बाद भी वेटर ने उनकी मेज पर बीयर और बाकि सामान लाकर रखा। कुछ देर बाद थोड़े से सामान का 37000 रुपये का बिल बना कर दे दिया। बिल देखकर उसके वहां पर पुरे होश उड़ गए। उसने इतने रुपये नहीं होने की बात बोली कही तो क्लब स्टॉफ, बाउंसर तथा बाकि के लोगों ने सुको मरना शुरू कर दिया। और इसी बीच वक्त देखकर युवती वहां से भाग गई।
युवक ने कहा कि उनके साथ जब मारपीट हुई तो उन्होंने अपने दोस्त से 10 हजार रुपये में क्लब संचालक को पेटीएम किये और 5 हजार रुपये उसे कॅश दिए। जिसके बाद वह वहां से जान बचाकर भाग गया। आरोप है कि ये लोग गिरोह बनाकर इसी प्रकार से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में युवती तथा वेटर के खिलाफ मामला किया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया है कि मामले में जांच के आधार पर क्लब मालिक मोहित, प्रबंधक गौरव तथा बाउंसर विश्वास के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। युवती की तलाश चल रही है।









