करण औजला के कॉन्सर्ट में हुआ भारी हंगामा, चार डॉक्टर गिरफ्तार
शहर के सेक्टर-68 के एरिया मॉल में सिंगर करण औजला के शो में नियमों की हर तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं प्रशंसक भी इस बात

शहर के सेक्टर-68 के एरिया मॉल में सिंगर करण औजला के शो में नियमों की हर तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं प्रशंसक भी इस बात पर जमकर हंगामा कर रहे हैं। कॉन्सर्ट में प्रशंसकों में आपस में काफी लात घूसे मारे गए।
चार लोगों के आंध्र घुसने का प्रयास करने पर पुलिसकर्मियों के साथ भी जमकर हाथापाई की गई। निरीक्षक स्तर के एक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी गई। उसके कंधे पर लगे हुए स्टार पर भी हाथ डाला गया।
पुलिस ने चार डॉक्टरों को किया अरेस्ट
पुलिस ने इस मामले में चार डॉक्टरों को अपनी हिरासत में लिया गया है। चारों आरोपितों को मंगलवार को अदालत में लेकर गए। अदालत ने चारों को जेल भेजने के फैसले भी दिए हैं। भोंडसी थाना प्रभारी की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया है।
बादशाहपुर थाना में मामला किया गया दर्ज
इसी के चलते गेट पर खड़े एक निरीक्षक की वर्दी फाड़ दी गई। उसके स्टार पर भी हाथ डाला। प्रशंसकों का हंगामा बढ़ता हुआ देख ज्यादा पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस ने चारों आरोपितों को अपनी हिरासत में लिया। उनके विरुद्ध बादशाहपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है।









