Faridabad में लघु सचिवालय में बम की सूचना से हड़कंप, मौके पर भारी फोर्स तैनात
फरीदाबाद में सेक्टर-12 में एक लघु सचिवालय में बम की जानकारी प्राप्त होने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने पूरे भवन को सील किया।

फरीदाबाद में सेक्टर-12 में एक लघु सचिवालय में बम की जानकारी प्राप्त होने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने पूरे भवन को सील किया। बम निरोधक दस्ता भी वहां पर बुलाए गए हैं।
किसी को भी अंदर-बाहर नहीं जाने दिया जा रहा
बताया जा रहा है कि फिलहाल बम निरोधक दस्ता लघु सचिवालय के अंदर जांच कर रहे हैं। जो लोग सचिवालय के अंदर हैं, उन्हें बाहर नहीं आने दिया जा रहा है और जो बाहर हैं उन्हें अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।
मौके पर भारी फोर्स तैनात
वहीं, उसी वक्त भारी पुलिस बल भी तैनात है। लघु सचिवालय के सभी आने वाले गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बम है या नहीं यह जांच पूरी होने के बाद ही बताया जा सकता है।
सचिवालय के बाहर लगी लोगों की भीड़
हालांकि, सचिवालय के बाहर जमा भीड़ को देख ऐसे लग रहा है कि जैसे यह पुलिस प्रशासन की और से मॉक ड्रिल की जा रही हो।
क्या थाना प्रभारी?
थाना सेंट्रल प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि फिलहाल हमारा बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ता दस्ता, क्राइम की टीम, साइबर स्टाफ जांच में जुटा हुआ है। अभी कुछ नहीं मिला है। जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।









