दिल्ली में आज रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखे पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली एनसीआर के अरुण जेटली स्टेडियम, फिरोज शाह कोटाला ग्राउंड में मंगलवार की देर शाम सात बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक दिल्ली

दिल्ली एनसीआर के अरुण जेटली स्टेडियम, फिरोज शाह कोटाला ग्राउंड में मंगलवार की देर शाम सात बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक दिल्ली कैपिटल तथा राजस्थान रायल्स के बीच क्रिकेट मैच होने वाला है। मैच मे क्रिक्रेट प्रेमी दर्शकों के काफी ज्यादा संख्या में जाने की उम्मीद काे देखते हुए भीड़ बढ़ने से जाम लग सकता है जिसकी आशंका है। इसको देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

ये रहेगा डायवर्जन
बहादुर शाह जफर मार्ग तथा जेएलएन मार्ग पर जरुरत अनुसार डायवर्जन या रोक लग सकता है।

यातायात पुलिस ने मैच के दिन शाम को पांच बजे से रात को 11.30 बजे तक दिल्ली गेट से लेकर आईटीओ चौक तक बहादुर शाह जफर मार्ग। राजघाट से लेकर दिल्ली गेट तक जेएलएन मार्ग का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है।

यहां उपलब्ध रहेगी शटल सुविधा
आईटीओ मेट्रो स्टेशन तथा प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का इस्तेमाल करने वाले दर्शकों के लिए शटल की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
गेट नंबर 1 से 8 तथा 16 से 18 के लिए माता सुंदरी मार्ग पार्किंग। गेट नंबर 9 से 15 के लिए राजघाट पावर हाउस रोड तथा वेलोड्रोम रोड। दर्शन इन दो स्थानो पर अपने वाहन को पार्क कर सकते है और स्टेडियम तक जाने के लिए शटल सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!