दिल्ली की इन सड़कों पर आज रहेगा भारी जाम, बाहर जाने से पहले पढ़े एडवाइजरी
देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में सात से 11 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले आहार और मेले में आने वाली भीड़ को ध्यान में देते

देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में सात से 11 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले आहार और मेले में आने वाली भीड़ को ध्यान में देते दिल्ली के यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली यातायात पुलिस को आहार मेले में हर रोक कम से कम 20000-25,000 और सप्ताहांत और छुट्टी वाले दिन 40,000 लोगों के आने की आशंका है। मेले के दिनों में मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, शेरशाह रोड तथा पुराना किला रोड पर ट्रैफिक जाम रह सकता है।
इस प्रकार होगा प्रवेश
आहार मेला 2024 सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े छह बजे तक रहेगा। मेले में आने वाले गेट नंबर 4, 6 और 10 से चल सकेंगे। ITPO के अधिकारियों के लिए प्रवेश गेट नंबर नौ और एक से होगा। सभी लाजिस्टिक को गेट नंबर 5 बी और 1 से आना होगा।
यह रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
मेले में आ रहे लोगो के लिए प्रगति मैदान के बेसमेंट पार्किंग एक और दो तथा भैरों मंदिर पार्किंग भी उपलब्ध रहेगी। किसी भी वाहन को आप सड़क पर खड़ा नहीं कर सकते।
गेट नंबर 5 ए को छोड़कर प्रगति मैदान में आगंतुकों के सभी वाहनों को अंदर आने की अनुमति नहीं है। साथ ही इसके अलावा चिड़ियाघर पार्किंग में भी वाहन पार्क रख सकते है ।
यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन










