दिल्ली एनसीआर में आज होगी नौकरियों की बरसात, ITI में लगेगा जॉब मेला
दिल्ली एनसीआर की महरोली रोड में ITI में शुक्रवार यानि आज नौकरियों की बरसात होने वाली है। बता दें, ITI सेक्टर में 15 मार्च को जॉब मेले

दिल्ली एनसीआर की महरोली रोड में ITI में शुक्रवार यानि आज नौकरियों की बरसात होने वाली है। बता दें, ITI सेक्टर में 15 मार्च को जॉब मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसमें अलग-अलग पदों के लिए ITI पास प्रशिक्षुओं की भर्ती होगी।
ITI के प्राचार्य जयदीप कादयान ने बताया, कि इस नौकरी मेले में मैसर्स डेनसो हरियाणा लिमिटेड कंपनी के सारे अधिकारी आएंगे। इस अवसर पर कंपनी में मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, टर्नर और भी पदों के लिए प्रशिक्षुओं की भर्ती होगी। उनको बीस हजार रुपए से ज्यादा मानदेय भी दिया जाएगा तथा कार्यस्थल मानेसर और झज्जर का रहेगा।
प्राचार्य जयदीप कादयान ने ITI पास किये हुए सभी युवाओं से जॉब मेले में आकर इंटरव्यू देने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष तक बतौर प्रशिक्षु काम करने के बाद कंपनी को वर्कर का काम अगर सही लगता है तो उसको पे रोल हो सकता है। इस अवसर का युवाओं को लाभ लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव गेंदबाजी करते हैं तो शहर के चौराहे पर शतरंज की महफ़िल की तरह क्यों होती है










