तीन नेशनल हाईवे पर लगी इन वाहनों पर रोक, NHAI ने लगाया प्रतिबंध
NHAI ने राजमार्गों के कुछ खंडों पर गैर-मोटर चालित वाहनों, मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर, कृषि ट्रैक्टरों वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली से कनेक्टिविटी वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब कुछ खंडों में साइकिल, दो और तीन पहिया वाहनों की आवाजाही पर अब पूरे तकीके सेरोक लगा दी है। वही एक अधिसूचना के चलते , NHAI ने राजमार्गों के कुछ खंडों पर गैर-मोटर चालित वाहनों, मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर, कृषि ट्रैक्टरों वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
बता दें कि 11 जनवरी की अधिसूचना के चलते, इन खंडों में NH-48 का दिल्ली-गुरुग्राम में (आरटीआर फ्लाईओवर से खेड़की दौला टोल प्लाजा), एनएच-248बीबी (शिव मूर्ति के पास एनए-48 जंक्शन से भरथल चौक, NH-344एम में (बैंकोली गांव के पास एनएच-44 के साथ जंक्शन से शुरू होकर नरेला, मुंडका, नजफगढ़, द्वारका, एनएच-248 बीबी), दिल्ली-हरियाणा, खेड़की दौला) तक भी शामिल है।
इस बारे में खुद एनएचएआई द्वारा बताया गया कि इन राष्ट्रीय राजमार्गों को हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में ही विकसित किया गया है और इन मोटर वाहनों की अधिकतम गति सीमा भी अब तय की गई है। साथ ही इन पर यातायात नियंत्रण आवश्यक है और इन राजमार्गों में गंतव्य तक पहुंचने के लिए ही जनता के लिए सड़कें, वैकल्पिक मार्ग और सड़कें भी इसमें उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










