रॉन्ग साइड चलने वालों की खैर नहीं! सभी यूटर्न पर लगेंगे CCTV कैमरे, कटेगा भारी चालान
अब इससे पूरी तरीके से निपटने के लिए कैमरे लगाने जरूरी हैं और ट्रैफिक पुलिस सभी यूटर्न की सूची बनाकर प्राधिकरण को भेजी है।

दिल्ली -NCR में अक्सर लोग कानून को नज़रअंदाज़ करते दीखते है। लेकिन अब उन्ही के लिए खबर सामने आयी है जहां जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस अब सभी यूटर्न पर लोगों कि लापरवाही को पकड़ने के लिए कैमरे लगवाएगी। ऐसे में अगर इसके बाद किसी भी यूटर्न पर गलत दिशा कि तरफ जाता दिखा तो उसका सीधा चालान कटेगा। जिससे नियम तोड़ने वाले चालकों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
बता दें कि DCP ट्रैफिक अनिल यादव द्वारा स बारे में बताया गया कि उन्होंने नोएडा प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा है कि शहर के सभी यूटर्न पर अब पूरे तरीके से कैमरे लगवाए जाएं, जिनके माध्यम से यूटर्न पर भी कोई गलत साइड से आने वाले वाहन न जा पाए और जो ऐसा करेगा उसका चालान होगा। इसमें यूटर्न पर रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों से पूरा मार्ग अवरुद्ध हो जाता है जिससे हादसे की भी काफी संभावना बन जाती है।
वही अब इससे पूरी तरीके से निपटने के लिए कैमरे लगाने जरूरी हैं और ट्रैफिक पुलिस सभी यूटर्न की सूची बनाकर प्राधिकरण को भेजी है। साथ ही महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी तक ट्रैफिक पुलिस द्वारा नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से ही अब 17 स्थानों पर 40 कैमरे लगवाए गए हैं। जिनके माध्यम से कंट्रोल रूम से हर समय निगरानी की जा रही है।
हालाँकि, इस रास्ते पर ट्रैफिक का भी काफी दबाव बढ़ते ही ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो जाती है और फिर उसके बाद वाहनों का आवागमन सुलभ किया जाता है। जिसके साथ ही एलिवेटेड पर चढ़ने और उतरने वाले सभी लूप पर भी अब इन्ही केमरो को लगाया जाने वाला हैं ताकि वहां पर कोई वाहन गलत दिशा में न आ सकें। यदि एक्सप्रेसवे पर कोई भी वाहन खराब हो जाता है तो उसका तत्काल निस्तारण कर यातायात सुचारू भी सीधा कराया जा सकता है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










