एक बाइक पर सवार हो रहे तीन लड़के खड़े ट्राला में जा भिड़े, मौत
तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और इन्होने खड़े ट्राला में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हाल ही में एक खबर थाना सेक्टर 8 अंतर्गत चौकी सेक्टर 8 के एरिया बायपास रोड से सामने आयी है जहां बाइक सवार तीन लड़कों की सड़क हादसे में मौत हो गई और इनकी पहचान रामू पुत्र रामनाथ उमर 19 साल, आकाश उम्र 17 साल, अर्पित उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है।
जानकारी के चलते, तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और इन्होने खड़े ट्राला में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वही यह घटना सुबह 5:30 बजे की है और तीनों का शव बीके हॉस्पिटल मोर्चरी में भेजा गया है। साथ ही तीनों यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं और भी फिलहाल सिहि गांव सेक्टर 8 में रहते थे।
सड़क पर चार दोस्तों ने 3 भाइयों को चापड़ से काटा
देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। बता दें, गोविंदपुरी इलाके में रविदास मार्ग पर बुधवार रात को खूनी का खेल किया गया। चार हमलावर ने चापड़ और छुरी से 3 भाइयों पर ताबड़तोड़ वार किए। घायल होने के बाद भी तीनों भाइयों ने घटनास्थल के 300 मीटर तक दौड़कर अपनी जान बचाने की कोशिश की।
एक भाई आजाद भागते वक्त गिर गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शादाब और एक और भाई को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर दोनों की हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने चारों आरोपियों को वीरवार सुबह गिरफ्तार किया। इस हादसे के बाद इलाके में काफी दहशत मच गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा रात 11:40 पर रविदास मार्ग पर हुआ था। जहाँ पर झुग्गी बस्ती का शिवम नाम के आरोपी से मछली मार्केट में झगड़ा हो गया था। शिवम वहां कुछ सामान खरीद रहा था।
जिस पर आजाद और उसके भाई शादाब और एक बाकि ने शिवम पर हमला शुरू किया और उसकी बुरी तरह पिटाई की। शिवम के साथी सौरभ, जुनैद और सनी भी वहां मौजूद थे। जब शिवम की पिटाई की सुचना मिली तो इन्होंने जुनैद की मीट की दुकान से चापड़ और छुरी उठाई।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










