आज से इस एक्सप्रेसवे के टोल दरों में हुई बढ़ोतरी, देखिये नई रेट लिस्ट

यमुना अथॉरिटी ने बोर्ड बैठक में जेपी इंफ्राटेक के टोल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूर किया था, आज से इस रूट की टोल दरे बढ़ जाएगी

यमुना एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद लोगों को यात्रा करने की सुविधा मिली है लेकिन अब इसी के चलते एक खबर सामने आयी है जहां बृहस्पतिवार यानि आज से इस रूट कि टोल दरे बढ़ जाएगी जिसके बाद ग्रेनो से आगरा तक का सफर महंगा हो जायेगा। जानिए पूरी खबर

बता दें कि यमुना अथॉरिटी ने बोर्ड बैठक में जेपी इंफ्राटेक के टोल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूर किया था। जिसके बाद से अब कार के लिए 10 पैसे प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। इसी तरह कमर्शियल वाहनों में 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों पर 60 पैसे से 95 पैसे प्रति किमी के अनुसार दरें बढ़ाई गईं हैं। लेकिन अभी दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर को बाहर रखा गया है।

इसी के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरों का असर निजी आपरेटर से लेकर रोडवेज की बसों पर भी पड़ेगा जिसमे रोडवेज का किराया जायेगा जिसको लेकर गुणा-भाग शुरू कर दी है और आज मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेट कर नई दरें लागू कर दी जाएंगी।

टोल की नई दरें

वाहन         पुरानी दरें         नई दरें
कार             415               431
एलसीवी       645                690
बस/ट्रक     1310              1480

Anupama Musical Eventsये भी पढ़े: DMRC ला रहा है मेट्रो का नया अंडरग्राउंड रूट, इन इलाकों से गुजरेगी मेट्रो

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!