दिल्ली में 75 रुपये तक पहुंचे टमाटर के दाम, सरकारी अधिकारी ने वजह भी बताई

देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर की खुदरा दाम 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक गई है। एक सरकारी अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दक्षिणी

देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर की खुदरा दाम 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक गई है। एक सरकारी अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दक्षिणी राज्यों से आपूर्ति बढ़ने से अब नरमी आने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि आपूर्ति में बाधा की वजह से बढ़ीं टमाटर और प्याज के दामों के जल्द स्थिर होने की आशंका है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधिकारी ने बताया, “दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में टमाटर, आलू और प्याज की कीमतें बहुत ज्यादा हैं। भीषण गर्मी और उसके बाद भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित हुई, जिससे खुदरा दामों में उछाल आया।”

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में टमाटर के दाम 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक जाएगा, पर यदि भारी बारिश से आपूर्ति श्रृंखला बाधित नहीं होती है तो इसमें कमी भी आ सकती है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 12 जुलाई को दिल्ली में टमाटर का खुदरा मूल्य 75 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि एक वर्ष पहले की समान अवधि में मूल्य 150 रुपये प्रति किलोग्राम चली गयी थी।

पिछले साल से 12 रुपये ज्यादा है कीमत
टमाटर का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 12 जुलाई को 65.21 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जबकि पिछले साल यह 53.36 रुपये प्रति किलोग्राम था। अभी दिल्ली को हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड से टमाटर आ रही है। अधिकारी ने बताया, “आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक से हाइब्रिड टमाटर राजधानी में पहुंचने के साथ ही दामों में नरमी आ जाएगी।” सरकार सब्सिडी वाले टमाटर की बिक्री को एक बार फिर शुरू करने की योजना नहीं कर रही है। यह उपाय पिछले वर्ष तब शुरू हुआ था जब दाम 110 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा थी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!